नसीम खान
सांची,,,सांची में आज एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना ट्रेन नंबर 61631 की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार स्टेशन अधीक्षक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान रंजीत सिंह मेहरा पिता नन्नू सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी स्तूप रोड, सांची के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।





