दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाएंगे सहायक उपकरण

नसीमखान
रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को प्रदान किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

रायसेन,
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रायसेन तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों उज्जैन द्वारा रायसेन स्थित सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों पर पुष्प वर्षा की गई और उन्हें भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत मोट्रेट ट्रायसिकल, व्हील चेयर, हेयरिंग हेड, बैसाखी, कैलीपर्स, ट्रायसकिल सहित अन्य सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि आज यहां दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जो कि दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाएंगे, उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को ईश्वर द्वारा विशेष क्षमताएं प्रदान की गई हैं। उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा दिव्यागंजनों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उन तक सुगमता से पहुंचे, यह हम सभी का दायित्व भी है और प्राथमिकता भी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा कार्यक्रम आयोजन तथा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री मनोज बाथम ने बताया कि जिले में 25 नवम्बर से 30 नवम्बर 2024 के मध्य एडिम्को के तहत दिव्यांगजनों के जांच परीक्षण शिविर आयोजित किए गए जिनमें कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु दिव्यांगजनों की जांच की गई। जिसमें चिन्हित 210 दिव्यांगजनों को आज 331 सहायक उपकरण/कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO