दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

नसीम खान
सांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऐसे में समय पर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को दीपावली पर अंधेरे में रहना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, नगर सहित क्षेत्रभर में बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। दीपावली का पर्व नजदीक होने के कारण विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बकाया राशि की वसूली को लेकर सक्रिय हो गए हैं। विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए समयावधि सुनिश्चित समय दिया है। निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दो माह या अधिक का बकाया होने पर कार्रवाई
इस संबंध में सहायक प्रबंधक मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बिजली उपभोक्ताओं पर दो माह अथवा इससे अधिक समय का बिल बकाया है, ऐसे घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के विरुद्ध कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बकाया राशि वाले सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि दीपावली के पर्व पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक