धान- सोयाबीन की फसल नकली दवा से हुई चौपट, किसान ने की कार्रवाई की मांग

नसीमखान सांची

सांची। क्षेत्र में किसानों की मेहनत नकली कीटनाशक दवाओं के कारोबार की भेंट चढ़ रही है। ताजा मामला ग्राम फिरोजपुर का है, जहां किसान संजीव पाल की धान और सोयाबीन की फसल महंगी दवा डालने के बाद पूरी तरह चौपट हो गई।
जानकारी के अनुसार संजीव पाल ने अपनी 5 एकड़ सोयाबीन और 2 एकड़ धान की फसल के उत्पादन बढ़ाने के लिए 31 अगस्त को शिखर ग्रीन कृषि सेवा, सांची से ₹2646 की दवा खरीदी थी। 6 सितंबर को दवा डालने के बाद कुछ ही समय में पूरी फसल नष्ट हो गई। किसान का कहना है कि दवा एक्सपायरी डेट (9-9 -25) थी दवा उपयोग करने के कुछ दिन मे ही एक्सपायर हो गई, बावजूद इसके विक्रेता ने बिक्री कर दी। जिससे उत्पादन बढने के स्थान पर फसल ही पूरी तरह चौपट हो गई।
फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने थाना प्रभारी सांची और अतिरिक्त तहसीलदार को आवेदन देकर दवा विक्रेता पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संजीव पाल ने बताया कि उनका परिवार नौ सदस्यों का है और आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है, लेकिन फसल चौपट होने से सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
इस संबंध में अतिरिक्त तहसीलदार ललित सक्सेना ने कहा कि किसान का आवेदन प्राप्त हुआ है। हल्का पटवारी को मौके पर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिवेदन आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रभावित किसान को बीमा कंपनी को भी सूचना देने को कहा गया है, जिससे सर्वेयर निरीक्षण कर बीमा राशि का दावा किया जा सके।
किसानों का कहना है कि क्षेत्र में नकली खाद और कीटनाशक दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। कुछ समय पहले ही नकली खाद का बड़ा मामला उजागर हुआ था, अब नकली दवाओं से फसल चौपट होने के मामले सामने आ रहे हैं। विभागीय लापरवाही से किसान लगातार नुकसान उठा रहे हैं और अपनी मेहनत पर आंसू बहाने को मजबूर हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल