नगरीय सीमा पर बने स्वागत द्वार बदहाली के शिकार, प्रशासन बेखबर

नसीमखान
सांची,,, ऐतिहासिक व विश्वप्रसिद्ध सांची नगर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से शासन एवं नगर परिषद द्वारा कई योजनाएं लागू की गईं। इन्हीं प्रयासों के तहत आगंतुकों के स्वागत हेतु लाखों रुपये खर्च कर भोपाल व विदिशा की ओर नगर सीमा पर भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण कराया गया था।
लेकिन आज ये स्वागत द्वार प्रशासन की उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। नगर में प्रवेश करते ही आगंतुकों का स्वागत अब केवल सड़क किनारे खड़े कुछ जर्जर पोल ही करते हैं, जो इन द्वारों के कभी अस्तित्व में होने की गवाही देते हैं।
सूत्रों के अनुसार इन द्वारों के निर्माण पर नगर परिषद द्वारा करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। तब भी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। परिणामस्वरूप कुछ ही समय में ये द्वार क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, और प्रशासन ने इसकी कोई सुध नहीं ली।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि इन द्वारों में प्रयुक्त सामग्री कहां गई, इसका भी कोई हिसाब नहीं है। न ही कोई मरम्मत, न ही कोई जांच। ऐसे में यह मामला सिर्फ उपेक्षा नहीं, बल्कि संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी संकेत करता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यही राशि नगर की सड़कों, नालियों या मूलभूत सुविधाओं पर खर्च की जाती, तो वास्तव में नगरवासियों को लाभ मिलता।
आज जबकि नगर को “स्वच्छ एवं सुंदर” बनाने की बात बार-बार दोहराई जाती है, वही प्रशासन अपने पुराने कार्यों की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं दिखता। इससे साफ है कि नगर की सुंदरता की मुहिम केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है।अब सवाल उठता है कि स्थानीय प्रशासन क्या इन बदहाल स्वागत द्वार की ओर देखने की जहमत उठा पायेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप