बम्हाकुमारिज द्वारा अध्यात्मिक, परिवारिक व हास्य मनोरंजन से भरपूर हैरत अंगेज़ मेजिक शो का भव्य आयोजन

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

ब्रम्हाकुमारिज द्वारा नृत्य नाटिका के साथ नशा मुक्ति को लेकर दिया संदेश

जादूगर सम्राट हैरी के साथ हिंदुस्तान के सबसे छोटे जादूगर जतिन के करतबों का विशाल जनसमूह ने देर रात तक लिया आनंद ।

गौरव पथ पर जादूगर हैरी ने सैकड़ों लोगों के सामने दातों से बस को खींचते हुए दिखाया राजयोग की ताकत ।


परमपिता परमात्मा का की परम प्रिय संतानें ब्रम्हाकुमारीज बहनों के द्वारा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति लाने का निरंतर प्रयास जारी है, यह बात जादूगर सम्राट हैरी ने आज ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित अध्यात्मिक, परिवारिक व हास्य मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम जतिन द मैजिक शो में अपना करतब दिखाते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर के विशाल मैदान में आयोजित मैजिक शो में जादूगर सम्राट हैरी के साथ ही देश का सबसे छोटा जादूगर जतिन ने आज एक से एक चमत्कारिक हास्य से भरपूर मनोरंजन के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे मैदान में उपस्थित हजारों लोगों ने दिल से सराहा तथा इस आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज का हृदय से स्वागत किया ।
मेजिक शो का शुभारंभ तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, एसडीओ पुलिस तस्लीम आरिफ, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष भाई शिव अग्रवाल एवम् बी के तुलसी दीदी के कर कमलों से दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें नगर के पत्रकार तपेश शर्मा, महेंद्र बरेठ, अजय अग्रवाल, सुमित शर्मा,निरंजन यादव, बजरंग अग्रवाल, पुरषोत्तम अग्रवाल के साथ संस्था के भाई विमल, राजेश प्रेम शंकर, सोनू, राजा, नरेश आदि ने भी दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन के सफलता की मंगल कामना किया। पश्चात नन्हा जादूगर जतिन ने मोती के माला को 64 टुकड़े कर उसे हवा में उछालते हुए नए माला में तब्दील कर दिया जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। साथ ही देर रात तक जादूगर हैरी और जतिन ने मिलकर सैकड़ों चमत्कारी आयटम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर हैरी के द्वारा गौरव पथ पर बस को अपने दांतों से खींच कर हैरत अंगेज प्रदर्शन कर दिया जिसे देखने देर रात सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोगों का हुजूम लगा हुआ था।
ब्रम्हाकुमारिज बहनों नशा नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नाटक के माध्यम से जादू के मंच से नशा को समाज के लिए घातक बताते हुए नशा से दूर रहने का आग्रह किया तो वहीं रचना बहन ने ध्यान योग के रहस्य को बताते हुए राजयोग मेडिटेशन को सुख समृद्धि एवम् समृद्धि का मार्ग बताया तो वहीं बच्चों ने नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया ।
उल्लेखनीय है कि नगर में प्रथम बार अध्यात्मिक, परिवारिक मनोरंजन के साथ हास्य से भरपूर मैजिक शो के सफल आयोजन को लेकर शामिल लोगों ने ब्रम्हाकुमारिज के प्रति रहे दिल से साधुवाद प्रगट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधु बहन ने किया तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने बी के बहन शकुन्तला, कांति, दिव्या, रचना आदि के साथ ब्रम्हाकुमार भाइयों ने जय दिनों अनवरत प्रयास किया जिससे आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़