बारिश पूर्व तैयारियों में जुटा प्रशासन, नाले के निर्माण में दिखी लापरवाही

नसीमखान
सांची।
जैसे-जैसे मानसून की आहट तेज हो रही है, वैसे-वैसे प्रशासन भी सक्रियता दिखाने लगा है। लम्बे समय से शिथिल पड़ी नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है और नाले के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नगर के प्रमुख मार्गों पर लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, जो गहराई और लंबाई दोनों में व्यापक है। वर्षों से लंबित इस निर्माण को समय रहते पूर्ण नहीं किया गया, जिससे अब मानसून के ठीक पहले आनन-फानन में कार्य आरंभ किया गया है।
दुकानों के सामने चल रही खुदाई से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। निर्माण कार्य के चलते धूल और कीचड़ से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
लोगों का मानना है कि यदि यही हालात बने रहे और मानसून पूर्व नाला निर्माण पूरा नहीं हो पाया, तो नगर के निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों के घरों में पानी घुसने और सड़कों पर कीचड़ फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा कार्य प्रारंभ करना सराहनीय कदम है, लेकिन निर्माण की धीमी गति चिंता का विषय बनी हुई है। नागरिकों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस कार्य की नियमित निगरानी करे और बरसात से पूर्व निर्माण पूर्ण कर आमजन को होने वाली मुसीबत से राहत दिलाई जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप