बीएलओ क्षमता विकास हेतु जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

नसीमखान

रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के त्रुटिरहित बनाने के निर्देशों के अंतर्गत बीएलओ क्षमता विकास हेतु जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 07 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण के तृतीय दिवस 09 जुलाई को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा क्रमांक 140-उदयपुरा में 91 बीएलओ, 141-भोजपुर में 87 बीएलओ, 142-सॉची में 50 बीएलओ तथा 143-सिलवानी में 67 बीएलओ को विधानसभावार पृथक-पृथक कक्षों में जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विविध प्रावधानों एवं निर्वाचक नामावली प्रक्रिया, फॉर्मो को भरना तथा केस स्टडीज, बीएलओ एप आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षित बीएलओ का ऑनलाईन मूल्यांकन किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायसेन (डाईट) में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण का उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप