भव्य चुनरी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागतदस वर्षों से निरंतर जारी है आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

नसीम खान
सांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला अहिरवार के तत्वावधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। एक किलोमीटर से अधिक लंबी इस चुनरी यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं पुरुषों ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पिछले दस वर्षों से लगातार चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चुनरी यात्रा मां ची माता मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा काछीकानाखेड़ा होते हुए सांची पहुंची, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कानाखेड़ा स्थित महामाई मंदिर पहुंची, जहां विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात यात्रा कमापार मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना एवं प्रसादी वितरण के बाद आयोजन का समापन हुआ।
कन्या पूजन के साथ साड़ी वितरण
चुनरी यात्रा के आयोजन से पूर्व कन्याओं के पैर पूजकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही एकत्रित महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर पिछले दस वर्षों से निरंतर चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सतधारा बौद्ध स्तूप परिसर में श्रमिक नेताओं की नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला आयोजितखेल एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने पर दिया जोर

    नसीम खानसांची। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ISRD), भोपाल द्वारा सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप परिसर में श्रमिक समूहों के नेताओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया…

    हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

    नसीम खानसांची,,,नगर की हेडगेवार कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीसी रोड निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड क्रमांक 13 में लगभग 10 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य चुनरी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागतदस वर्षों से निरंतर जारी है आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    भव्य चुनरी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागतदस वर्षों से निरंतर जारी है आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    सतधारा बौद्ध स्तूप परिसर में श्रमिक नेताओं की नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला आयोजितखेल एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने पर दिया जोर

    सतधारा बौद्ध स्तूप परिसर में श्रमिक नेताओं की नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला आयोजितखेल एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने पर दिया जोर

    हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

    हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

    सांची में विधि-विधान से विराजमान हुईं मां दुर्गा, भक्तिमय हुआ नगरनवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ दुर्गोत्सव, जगह-जगह सजीं आकर्षक झांकियां

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग