मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (तकनीकी) श्री दीप्तापाल सिंह द्वारा रायसेन जिले की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा

नसीम खान संपादक
सब स्टेशनों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

रायसेन,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (तकनीकी) श्री दीप्तापाल सिंह ने मंगलवार को रायसेन जिले में उपभोक्ताओं को प्रदाय की जा रही विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रायसेन वृत्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा में बैठक में विद्युत आपूर्ति मानकों, मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) का पालन, विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस, एस.एस.टी.डी और आर.डी.एस.एस. योजना में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही फील्ड क्वालिटी प्लान की समीक्षा कर निर्माणाधीन कार्य उत्तम गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये । समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक रायसेन वृत्त श्री चंद्रकांत पवार, उपमहाप्रबंधक (संचा.संधा) रायसेन श्री राजेश दुषाद, उपमहाप्रबंधक (एस.टी.एम.) सुश्री लक्ष्मी सोनवानी, उपमहाप्रबंधक (एस.टी.सी.) उपसंभाग श्री अरविंद कुमार वनवासी सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
कंपनी के निदेशक (तकनीकी) श्री दीप्तापाल सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान 14 नं. नवीन उपकेंद्र के स्थापना कार्य एवं 39 नं. कैपेसिटर बैंक स्थापित करने के कार्यों की समीक्षा की एवं रायसेन वृत्त के अधिकारियों ने विद्युत सप्लाई आपूर्ति की अवधि एवं अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। निदेशक श्री सिंह ने रायसेन शहर के 33/11के.व्ही उपकेंद्रों पर कार्यरत ऑपरेटर्स से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़