मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी…

भोपाल मध्य प्रदेश में 1978 के बाद मध्य प्रदेश में कोई एयरपोर्ट नहीं बना था. मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयास से और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के प्रयास से रीवा में नया एयरपोर्ट स्वीकृत किया गया है…
यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है पर्यटन को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा…
17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, हर वर्ष स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाते हैं….
इस वर्ष मध्य प्रदेश में सरकार ने स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता चलाया जाएगा. युवाओं के लिए मैराथन और समाज को जोड़ने के लिए काम किया जाएगा. बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी साथ में सफाई मित्र उनके परिवार की चिंता और कॉलोनी की चिंता भी की जाएगी. स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर काम किया जाएगा….
17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश भर में मनाने की मोहन सरकार की कवायद…
प्रदेश के हर ब्लैक स्पॉट गंदे इलाकों को साफ करने की भी कवायद होगी…
17 सितंबर को सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री की जन्मदिन पर स्वच्छता के कार्यक्रम में शामिल होंगे…
अभी तक सभी निगम मंडलों में प्रमुख सचिव अध्यक्ष थे, अब मंत्री निगम मंडलों के अध्यक्ष होंगे जैसे हाउसिंग बोर्ड की अब अध्यक्ष होंगे कैलाश विजयवर्गीय…
सोयाबीन की फसलों को लेकर मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला…
सोयाबीन की एसपी बढ़ाने के लिए 4हजार 800 रुपए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा पत्र…
किसानों को लागत का दाम मिलने के लिए राज्य सरकार की पहल…
पुनर्गठन आयोग सरकार ने बनाया है सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीमांकन के साथ-साथ पुनर्गठन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे…
उज्जैन के शिप्रा नदी का सोर्स नहीं बचा लेकिन अभी भी धारा प्रवाह नदी बह रही है. 614 करोड रुपए की लागत से ऊंचाई बढ़कर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी जिससे छिप्रा नदी का प्रवाह लगातार हर महीने बना रहेगा. साधु संतों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी….सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी योजना बनेगी
डोकरीखेड़ा जलाशय से किसानों काफी पुरानी मांग थी. 3000 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी 50 करोड रुपए का खर्च आएगा…
पीथमपुर में भारतमाला परियोजना के तहत मल्टी लॉजिस्टिक पार्क बन रहा है इसकी लागत 1111 करोड़ लागत है. 353 करोड रुपए राज्य सरकार लगाई थी बाकी का खर्च केंद्र सरकार की ओर से दीई है. प्रदेश का बृहद स्तर पर बनने वाला लॉजिस्टिक पार्क होगा. साढे हजार लोगों को रोजगार मिलेगा…
पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है. निगरानी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों करेगी. वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, डोमेस्टिक लोडिंग की सुविधा होगी… बैरियर भी लगाए जाएंगे.
औद्योगिक विकास के लिए काफी ज्यादा सुविधा होगी इस प्रोजेक्ट से
लोक स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग इसके संचनालय भी एक होंगे. कुछ पद बढ़ाये जाएंगे कुछ पद घट भी जाएंगे. नए 18 पद बनाए जा रहे हैं 36 पद सरेंडर किया जा रहे हैं. 636 पद इस विभाग में बनाए गए हैं.
सागर में अभी अस्पताल में 750 बेड है 1150 बेड की सुविधा अस्पताल में मिलेगी. एमबीबीएस की 125 सीट थी. अब 280 सीट वाला सागर मेडिकल कॉलेज हो जाएगा. इससे बुंदेलखंड के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा.
मध्य प्रदेश में सबसे बेहतर क्वालिटी का तेंदूपत्ता मध्य प्रदेश में होता है. बीड़ी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फिर से उद्योग लगे. इसके लिए कुटीर उद्योग बनाने के लिए सरकार काम करेगी. मध्य प्रदेश की सरकार की कोशिश की एक बार फिर से बीड़ी उद्योग बढ़े. अभी पश्चिम बंगाल में बीड़ी बनती है…
सोयाबीन किसान रोटावेटर चलाकर सोयाबीन की फसल कर रहे नष्ट
बैतूल ।जिले के मुलताई क्षेत्र के सोयाबीन किसान अपनी फसल को रोटावेटर चलाकर नष्ट कर रहे है वजह है सोयाबीन में बारिश के चलते अफलन हो गई जो कटाई को भी मॅहगी पड़ने वाली थी ऐसे में किसान फसल या तो उखाड़ कर फेंक रहे है या रोटावेटर चलाकर नष्ट कर रहे है ज़मीन की नमी का फायदा लेकर किसान गेंहू के लिए खेत तैयार कर रहे है ।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर