विकास के बड़े बड़े दावों की पोल खोल रही वार्ड नं 10-11 की सडक ।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो बड़े बड़े विकास के दावे किए जाते रहे हैं परन्तु इन विकास के दावे ज़मीन पर तब धराशाई हो जाते हैं जब सड़कों में गढ्ढे सड़कों पर बहने वाले पानी से लोगों का चलना दुश्वार हो जाता है इस ओर से शासन प्रशासन जानते हुए भी अंजान बने रहने की भूमिका निभाता दिख जाता है ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची के वार्ड नं 10-11 मांची कुआं गांव नागौरी के पहुंच मार्ग की देश की आजादी के बाद से किसी को सुध नहीं आई तब इन तीन ग्रामों सहित बिलोरी पिपरिया के लोगों का एक मात्र पहुंच मार्ग जो सांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है किसी समय इस मार्ग पर होने वाली दलदल में से होकर लोगों सहित स्कूली बच्चों को चलना पड़ता था लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी तब उठानी पड़ती थी जब गांव वालों के सामने किसी मरीज अथवा प्रसव हेतु महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती थी अनेक बार मांग करने के बाद इन गांवों के पहुंच मार्ग की स्वीकृति मिल गई तथा इसका निर्माण भी शुरू करा दिया गया तब लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था तथा निर्माण एजेंसी ने निर्माण शुरू कर दिया तथा समतलीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया । तथा इस सड़क निर्माण में आने वाली लागत करोड़ों रुपए बताई जाती है दुर्भाग्यवश इस निर्माण को करने वाले ठेकेदार का कोराना काल में कोराना की चपेट में आने से निधन हो गया लगभग ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा रहा तब इस सड़क पर डाली गई काली गिट्टी 6 एम एम पर जहां दुपहिया वाहन रिपटने लगे तथा इससे उड़ने वाली धूल से लोगों में गंभीर बीमारी तथा स्वांस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ गया साथ ही सड़क पर गड्ढे पड़ गये एवं पानी निकासी न होने से घरों का पानी सड़कों पर बहने लगा जिससे लोगों का चलना दुश्वार हो गया परन्तु इस समस्या ग्रस्त सड़क की समस्या का स्थानीय प्रशासन हल खोजने में असफल साबित हो गया तब लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है हालांकि बताया जाता है इस सड़क का पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा शीघ्र ही इस सड़क निर्माण का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है अब जबकि बारिश सर पर आ खड़ी हुई है तब इस सड़क निर्माण में बारिश बाधा उत्पन्न कर सकती हैं इस मामले में तोपसिंह राजपूत ने बताया कि काफी लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा की जा रही है परन्तु प्रशासन को सुध नहीं मिल पा रही है दलपत सिंह राजपूत कहते हैं कि इस सड़क पर चलने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोगों का खाना पीना भी मुश्किल हो गया है तो वहीं मुकुंद सिंह राजपूत कहते हैं सड़क में गड्ढे पड़ रहे हैं तथा सड़कों पर पानी बहने की समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा सड़क पर पानी भरने से चलना दूभर हो गया है इतना ही नहीं इस सड़क की उड़ने वाली धूल न केवल घरों में घुस रही है बल्कि इस धूल से फेफड़ों की गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है साथ ही लोगों को गंभीर स्वांस जैसी बीमारी का खतरा भी खड़ा हो गया है कहा नहीं जा सकता कब इस सड़क का निर्माण हो सकेगा । एक ओर विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने विकास गिनवाने की कवायद में जुट गए हैं बावजूद इसके इस अधूरी पड़ी सड़क कब बनकर तैयार हो जायेगी कहा नहीं जा सकता है

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार