शहर में आवारा घूमते सांड ने जमकर मचाया उत्पात कई लोगों को मारपीट कर किया घायल नगर पालिका परिषद इस मामले में बेखबर

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन। रायसेन शहर में मंगलवार को सुबह 7 से 8 बजे के बीच सांची विदिशा रोड़ इंडियन चौराहे पर इस आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया ।इस दौरान कई राहगीरों स्कूली छात्र छात्राओं को अपने पैने नुकीले सींगों से घायल कर दिया।आम नागरिकों ने आवारा और पागल घूमते सांड को पकड़ कर नगर पालिका परिषद से उचित कार्रवाई की मांग की है सोमवार को दोपहर भी एस आवारा घूमते और उत्पात मचाते सांड को पकड़ने के लिए नगरपालिका की टीम महामाया चौक पहुंची। लेकिन उस पागल सांड ने एक नगरपालिका कर्मचारी को घायल कर दिया ।सफाई दरोगा तरुण चावला ने बताया कि जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।
सूत्रों से पता चला है कि इस सांड को किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था। हालांकि उसको पागल कुत्ते को नपा अमले ने मार कर फेंक दिया है। लेकिन उस पागल कुत्ते से प्रभावित आवारा सांड शहर के गली चौराहा पर घूम कर उनका पीछा कर उन्हें घायल कर रहा है ।इस मामले में नगरपालिका के जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी भी आवारा उत्पात मचाते सांड को पकड़ने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे है।संयोग से कहीं ऐसा ना हो कि यह आवारा पागल उत्पाती सांड किसी का जान का दुश्मन ना बन जाए। नागरिकों ने नपा सीएमओ ईशांत धाकड़ ,नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन से यह आग्रह किया है कि आवारा घूमते पागल उत्पाती सांड को जल्द पकड़वाकर पशु चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन लगवाने का अनुरोध किया है। ताकि शहर के बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को इस पागल उत्पाती सांड से निजात मिल सके।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर