सभी अधिकारी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराएं- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान संपादक

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा जनसेवा अभियान की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों, जनसेवा अभियान और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने जनसेवा अभियान के तहत कार्यालय में आयोजित किए जा रहे शिविरों में आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण कराएं। सभी जिला अधिकारी सतत् मॉनीटरिंग करें तथा आवेदनों के निराकरण में तेजी लाएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को कार्यालय में लंबित खसरा-खतौनी, नक्शा, नामांतरण, बंटवारा, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित आवेदनों का अंतिम निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित जाति प्रमाण पत्रों की अनुभागवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम को डीईओ तथा बीआरसी से समन्वयक कर निराकरण कराने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार भवन अनुज्ञा, निकायों में हैण्डपम्प/ट्यूबबेल सुधार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित अन्य आवेदनों की भी जानकारी लेते हुए उन्हें निराकृत करने के लिए कहा।
बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री दुबे ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि प्राप्त आपत्तियों की जांच करते हुए नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 की चर्चा करते हुए कहा कि योजना के तहत डिफाल्टर किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन किसानों द्वारा आवेदन जमा किए जाएंगे, उन्हीं किसानों के ब्याज की राशि माफ होगी। इसलिए सभी पात्र डिफाल्टर किसानों से आवेदन भरवाएं जाएं। कलेक्टर श्री दुबे ने पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाईन शिकायतो की भी विभागवार समीक्षा करते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़