सभी पंचायतें पांचवे वित्त आयोग की राशि से करे विश्राम घाटों का रख रखाव- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय कार्यो तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों तथा योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार और अधिकारीवार सीएम हेल्पलाईन निराकरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सभी अधिकारियों को पोर्टल पर इंट्री करने को कहा। बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करे। उन्होंने तीन माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को शून्य करने का प्रयास करे। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे जूम मिटिंग के द्वारा समीक्षा भी कि जाएगी। इसके साथ ही राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट और जन आंकाक्षा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का भी गंभीरतापूर्वक निराकरण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गेहूॅ उपार्जन के कार्यो की समीक्षा के दौरान परिवहन के कार्य मे तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री और सहकारिता की कालातीत वसूली कराने और भू-अभिलेख का डिजिटलाइजेशन कराने को कहा। उन्होंने पंचायतों में पांचवे वित्त आयोग की राशि से विश्राम घाटों का रख रखाव कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने लोक सेवा गांरटी पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण कर समय सीमा में लाभ प्रदान करे। प्राथमिकता वाला कार्य है तथा इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाती है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोक सेवा गारंटी संबंधी आवेदनों का समयावधि में निराकरण हो। उन्होंने समय सीमा वाले शासकीय पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने, उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समय से जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने जनगणना-2027 के कार्य में नक्शा संबंधी कार्य को पूर्ण कराकर सभी एसडीएम को फाइनल मैप तैयार कर चार्ज अधिकारी को सौंपने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर डिस्पोजल तथा जीरो पेंडेंसी वाले विकासखण्ड स्तरीय टीम को आगामी 15 अगस्त कार्यक्रम पर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सभी एसडीएम से विकासखण्ड स्तर पर पेयजल समस्या संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु गठित कंट्रोल रूम के संचालन तथा पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर गंभीरता से उसका निराकरण करने को कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा दौरान कहा कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व से ही सभी विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था ठीक कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही ऐसे जर्जर भवनों है तो उनकी मरम्मत कराएं। अगर भवन खराब अवस्था में है तो नए भवन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करवाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अप्रैल माह की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 50 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, खनिज विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर श्री अंकित जैन तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर