सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुचाएं- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने जनसेवा मित्रों को प्रदान किए नियुक्त पत्र तथा एक्सटेंशन पत्र

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन स्थित स्वामी विवेकानन्द शासकीय महाविद्यालय में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों एवं पूर्व से नियुक्त मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के एक्सटेंशन पत्र वितरण कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसेवा मित्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि जनसेवा मित्रों को सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है और जनसेवा मित्र इसे बखूभी पूरा कर रहे हैं। पूर्व से नियुक्त जनसेवा मित्रों द्वारा जनसेवा अभियान, विकास यात्राओं, लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही आवेदन भरवाने और लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि लगभग छह महीने पहले जिन युवाओं का चयन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में किया गया, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। पहले एक विकासखण्ड में 15 जनसेवा मित्र होते थे और अब 30 जनसेवा मित्र है। नवीन जनसेवा मित्र नियुक्त करने के साथ ही पूर्व में चयनित जनसेवा मित्रों की सेवा भी बढ़ाई गई है। जनसेवा मित्रों को जो ग्राम पंचायत कार्य करने के लिए दी गई हैं, उस पंचायत में लगातार भ्रमण करें। सभी से विनम्रता से बात कर योजनाओं के बारे में समझाइश दें और योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, लाड़ली बहना योजना, सीखो-कमाओ सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे ने कहा कि शासन का काम योजनाओं को बनाना और लागू करना होता है तथा प्रशासन का काम इन योजनाओं को क्रियान्वित करना, धरातल पर उतारना है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि इनकी जानकारी सभी नागरिकों के पास हो, जिससे कि वह स्वयं भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। जनसेवा मित्र इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों एवं पूर्व से नियुक्त मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को शुभकामनाएं दीं। सीएम फेलो श्री आदर्श कुमार दुबे ने नवनियुक्त मित्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व से नियुक्त जनसेवा मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में भी अवगत कराया। सांची विकासखण्ड के जनसेवा मित्र श्री मिथुन यादव ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान