सांची पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 3 हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट।

नसीमखान
सांची,,
नगर से चार किमी दूर गुलगांव में सोमवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सांची थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक मकान से लगभग 3 हजार लीटर कच्ची शराब बनाने का लहान बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
कार्यवाही के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई पूर्व में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। इससे दो दिन पहले भी सांची पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांची क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से सक्रिय है। गांव-गांव और घर-घर तक फैला यह नेटवर्क पुलिस और आबकारी विभाग के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। भले ही सांची में शासन द्वारा अनुबंधित दो वैध शराब दुकानें संचालित हो रही हों, परंतु अवैध शराब की आपूर्ति का यह तंत्र अधिक व्यापक और संगठित दिखाई देता है।
जानकारों के मुताबिक, नगर के कुछ प्रभावशाली शराब माफिया इस अवैध धंधे को संरक्षण देते हुए वर्षों से इसे संचालित कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब तक उनके नेटवर्क में शामिल प्रमुख गुर्गे पुलिस या आबकारी विभाग की गिरफ्त में क्यों नहीं आ सके?
जनता की लगातार उठती मांग के बावजूद इस कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है, जिससे प्रशासन की गंभीरता और जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल, सांची पुलिस और आबकारी विभाग की ताजा कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर एक बार फिर उम्मीद जगी है कि यदि इसी तरह ठोस और नियमित कार्रवाइयां होती रहीं, तो इस अवैध व्यापार पर प्रभावी लगाम लगाई जा सकती है।

थाना प्रभारी नितिन अहिरवार का कहना है।। “हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में अवैध शराब के हर अड्डे को ध्वस्त किया जाए। आज की कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप