सांची में धूमधाम से मनी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती।

नसीमखान
विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी एवं नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने किया माल्यार्पण ।
सांची। आज नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बस स्टैंड परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी एवं नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पार्टी के वरिष्ठ नेता दातारसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत विधायक डॉ. चौधरी सिविल अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं मौजूद डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। तथा मरीजों को फलवितरित किये यहाँ भी नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर, जनक्रांति जयभीम सामाजिक उत्थान संघ द्वारा बांसखेड़ा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुँची। वहाँ माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. निगम, आर. एस. यादव, अंबाड़ी सरपंच सहित अनेक संतजन उपस्थित थे। वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला, उनके संघर्षों को याद किया और संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही संविधान को तोड़ने वालों की निंदा करते हुए उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
नगर में अन्य कई स्थानों पर भी बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। पूरे दिन वातावरण जय भीम के नारों और श्रद्धा भाव से सराबोर रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां