स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में झेलना पड़ती है परेशानी।

नसीम खान
स्कूली बच्चों का सड़क पार करना नहीं ख़तरे से खाली।
सांची,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे बड़े भारी वाहनों का तेज रफ्तार दौड़ भाग से नगर वासियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है इस व्यस्ततम नगर में कहीं भी वाहनों से लोगों की सुरक्षा के कोई इंतजाम दिखाई नहीं देते । स्कूली बच्चों को भी रोड़ पार करने सड़क किनारे इंतजार करते देखा जाता है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग तो गुजर गया तथा सड़कों की हालत भी सुधर ग ई इस कारण इस स्थल से कम एवं लंबी दूरी के दोपहिया चारपहिया वाहनोंके साथ ही भारी वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है इस स्थल से वाहनों की अंधी रफ्तार से जहां दुर्घटना का भय बना रहता है तो दूसरी ओर लोगों के साथ ही इस स्थल पर आने वाले पर्यटकों को भी सड़क पार करने मशक्कत करनी पड़ती है इस स्थल से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने कोई प्रयास नहीं किए जा सके इस के साथ ही नगर में स्थित कान्वेंट स्कूल सहित सीएम राइज हासे स्कूल में नगर सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं का सड़क पार करने का सिलसिला जारी रहता है छोटे बड़े वाहनों की तेज़ रफ़्तार से सड़क पार करने की समस्या बनी रहती है काफी देर तक स्कूली बच्चों सहित नागरिक वाहनों के थमने का इंतजार करते रहते हैं तथा इन दिनों सड़क पार करना ख़तरे से खाली नहीं दिखाई देता है यहां तक कि पर्यटक नागरिक एवं स्कूलों के छात्रों को सुरक्षित सड़क पार करने की लगातार दरकार बनी रहती है इस स्थल पर न तो वाहनों की रफ्तार ही सुनिश्चित की गई है न ही व्यस्ततम क्षेत्रों में तथा स्कूलों के आसपास कहीं कोई रफ्तार नियंत्रित करने संकेत वोर्ड ही लगाये जा सके हैं न ही कहीं कोई गतिअवरोधक ही बन सके जिससे इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर वाहनों की अंधी रफ्तार का नियंत्रण लगाया जा सके अनेक बार मांग उठने के बाद भी न तो प्रशासन न ही शासन को सुध लेने की फुर्सत ही मिल सकी है या शासन प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने में व्यस्त बन चुका है इतना ही नहीं इन सड़कों की हालत तब और गड़बड़ हो गई जब पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी ने सड़कों की खुदाई कर मिट्टी डाल दी जिससे थोड़ा बहुत ही पानी गिरने से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है परन्तु इस स्थल को विकास का जामा पहनाने की बड़ी बड़ी बाते केवल दिखावा साबित हो कर रह जाती है इस स्थल से गुजरने वाले वाहनों की तेज़ रफ़्तार पर नियंत्रण करने लोगों ने मांग उठानी शुरू कर दी है जिससे लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके । इस मामले में इनका कहना है।।
हम संबंधित विभाग से इस मामले में चर्चा करते हैं तथा व्यस्ततम क्षेत्रों में गतिअवरोधक अथवा वाहनों की गति धीमी करने सांकेतिक बोर्ड लगाकर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे ।
नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक