हमें तंबाकू नहीं भोजन चाहिए

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज 31 मई 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सक्ति जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष की आसंदी से कहा।आज बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं तकनीकी सहयोगी संस्था यूनियन द्वारा आयोजित की गई जिसमें जिले की नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रिया एक्का द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस की जानकारी दी गई जिसके तहत तंबाकू उत्पाद के खेती एवं विक्रेताओं को अन्य व्यवसाय एवं खेती से जोड़ा जाना है तथा जन समुदाय में तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जन जागरूकता लाना है|
राज्य में तकनीकी सहयोग प्रदाय कर रही संस्था द यूनियन के संभागीय प्रतिनिधि संजय नामदेव जी द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य कोटपा अधिनियम ई-सिगरेट अधिनियम हुक्का बार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला स्तरीय समिति के कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अहम भूमिका है फलस्वरूप कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रत्येक 3 माह में बैठक आयोजित की जानी है साथ ही साथ जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु नशा मुक्ति केंद्र एवं प्रवर्तन दल का गठन किया जाना है।
आज कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि सर्वप्रथम समस्त शासकीय कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाए एवं कार्यालय अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का उपयोग पूर्ण से प्रतिबंधित हो।

बैठक के उपरांत विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवसर पर समस्त विभाग प्रमुखों के साथ जनप्रतिनिधियों व मीडिया के लोगों हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर तंबाखू के उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने तंबाखू को खतरनाक जहर बताते हुए इसे केंसर का प्रमुख कारण कहा।
आज के इस बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में स्वास्थ विभाग से डॉ सूरज सिंह राठोर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अर्चना तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समस्त विभाग प्रमुख, जन प्रतिनिधि व मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थिति थे|

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़