हर घर जल के लक्ष्य की ओर सांची में बड़ा कदम, क्लस्टर कार्यशाला का सफल समापन।जनपद पंचायत सभागार में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, जनभागीदारी पर दिया गया विशेष जोर

नसीमखान सांची
सांची,,,
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल अंतर्गत वारना डेम समूह जल प्रदाय योजना के तहत जनपद पंचायत सांची के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। सहायक संस्था हेल्प रेज होल्डिंग हैंड्स टू हेल्प के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में अंतिम दिन भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शंकर नामदेव पांसे एवं एपीओ श्री प्रवीण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान बीपीओ श्री अजय असईया, एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक श्री विद्याभूषण पांडे, स्वच्छ भारत मिशन से श्रीमती रंजना भारत, एसक्यूसी/एएमसीएम श्रीमती रुचि सक्सेना एवं सुश्री माधवी रैकवार, तकनीकी विभाग से एई श्री शिवम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मानपुर क्लस्टर की ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं VWSC समिति के सदस्यों ने कार्यशाला के अंतिम दिन भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में जल आपूर्ति योजना के संचालन, रखरखाव, जल संरक्षण एवं सामुदायिक निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
समापन पर वक्ताओं का उद्बोधन।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि “जल जीवन मिशन की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर है। जब ग्रामीण स्वयं योजना के संचालन एवं संरक्षण में भागीदार बनेंगे, तभी हर घर जल का सपना साकार हो सकेगा।”
कार्यशाला के समापन के साथ ही प्रतिभागियों को अपने-अपने गांवों में जल प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे योजनाओं का लाभ दीर्घकाल तक बना रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर