
पुलिस छावनी में बदला नेत नागर
गांव,सैकड़ों की संख्या में किसानों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई
रायगढ.. बीते 15 दिनों से जारी केलो परियोजना नहर विवाद में आज सुबह तब नया मोड़ आ गया,जब सुबह करीब 8 बजे भारी संख्या में पुलिस बल और 15/20 jcb मशीन के साथ नहर परियोजना के अधिकारी नेत नागर आ पहुंचे। यहां नहर के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे 50 से 60, किसानों को पुलिस ने कार्यस्थल से बल पूर्वक हटाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी लोगों को कुछ देर बाद छोड़ दिया जाएगा।
इधर केलो परियोजना के अधिकारी ने भी मीडिया से कहा की केलो परियोजना का कार्य जारी है।कार्य तेजी से चल रहा है।किसानों को बस इतना समझने की जरूरत कि अब तक जो भी रहा हो पर अब नहर से पर्याप्त पानी से मिलेगा.
समाचार लिखे जाने तक आंदोलन कारी किसानों को kit भवन में अस्थाई जेल बनाकर प्रशासन ने रखा है वहीं कुछ किसान थाना चक्रधर नगर ले जाए गए है। दोनो स्थानों में किसानों के द्वारा सत्याग्रह किए जाने की सूचना है।।
नोट:- यह खबर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ क्षेत्र से स्थानीय संवाददाता दीपक सोनी द्वारा अपने सूत्रों के आधार पर तैयार की गई है दीपक सोनी द्वारा इस खबर को पब्लिश करने की जवाबदारी है खबर संबधित कोई विवाद या स्तिथि बनती हैं तो संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय संवादाता दीपक सोनी की होगी