एक्टिंग के साथ अब सिंगिंग में भी आकाश सिंह राजपूत का जलवा*

– *टीसीरीज करेगी “इंस्ट- रील” की आज धमाकेदार लॉन्चिंग*

– *अभिनेता से गायक बने आकाश सिंह राजपूत, गाना “इंस्टा रील्स” मचा रहा है इंटरनेट पर धूम*

*भोपाल अपने दमदार अभिनय से फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाने वाले आकाश राजपूत ने अब सिंगिंग की दुनिया में भी जोरदार एंट्री मारी है जिसमें संगीत की सबसे बड़ी कंपनी टी सीरीज आकाश सिंह का गाना इंस्टा- रील 24 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस गाने में आकाश ने अभिनय के साथ अपनी आवाज भी दी है। सागर जिले से यह पहले अभिनेता हैं जिन्होंने अभिनय के साथ सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम दर्ज किया है

गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत, जिन्होंने पोरस, आश्रम, मिर्ज़ापुर, टॉयलेट – एक प्रेम कथा, कर्मफल दाता शनि और ऐसे ही कई सीरीज व टीवी सीरियल से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान हासिल की, अब वह गायकी के दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अभिनेता से गायक बने आकाश ने हाल ही में अपने गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है “इंस्टा रिल्स” बता दें कि इस गाने के पोस्टर ने ही लोगों के बीच धूम मचा दी थी और महज कुछ ही समय में इसके ट्रेलर ने पूरे इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।
जैसे की आपको पता है, आकाश महज एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक समाज सेवक भी है। उनके द्वारा मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए उठाए गए कदम और कार्य ने उन्हें एक “यूथ आइकन” भी बना दिया है। और यह गाना आज के युवाओं और समय को ध्यान में रख कर आकाश के मन में आया। जब कोरोना के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम चलाया और रील्स के लिए युवाओं का झुकाव देख उन्होंने सोचा, क्यों न इसपर कुछ लिखा जाए।
आपको बता दें कि, टी सीरीज अपना पंजाब ने इस गाने को अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम रिलीज किया है। गेंदा फूल और नागिन गाने के लिए मशहूर, डायरेक्टर स्नेहा शेट्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। उन्होंने आकाश के प्रयासों की सराहना की और साथ ही उन्हें यह गाना भी बेहद पसंद आया।
आकाश के इस गाने को डीओपी गिरीश कांत से भी काफी प्रशंसा मिली। वह पिछले 10 वर्षों से जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी जयश्री डांस टीम ने की है, जिसे गणेश आचार्य के असिस्टेंट द्वारा मैनेज किया जाता है।
द कपिल शर्मा शो में जाने माने भूमिका में नजर आने वाले इश्तियाक खान ने भी गाने की बेहद तारीफ की और उन्होंने शुभकामनाएं भी भेजी। बता दें कि ऐसे ही फैंस भी इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करने वाले अभिनेता आकाश जल्द ही सभी के दिलों पर राज करते नजर आएंगे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़