एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सुरई वनक्षेत्र में रोपित किए जा रहे हैं 35 हजार पौधेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारंभ

नसीम खान सांची, रायसेन

रायसेन,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 05 जून 2026 को वन विभाग द्वारा परिक्षेत्र पूर्व रायसेन के ग्राम सुरई से लगे वनक्षेत्र में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। सुरई से लगे वनक्षेत्र में लगभग 35 हैक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्तकराकर यहां वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। यहां लगभग 35 हजार पौधे रोपित किए जा रहे हैं, इनमें 17500 सागौन के पौधे और 17500 मिश्रित पौधे रोपित किए जा रहे हैं।
इस अवसर कलेक्टर श्री विश्कवर्मा ने नागरिकों से एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने परिजन की स्मृति तथा विशेष अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करना चहिए। साथ ही रोपित पौधे कीे वृक्ष बनने तक देखभाल और सुरक्षा करना भी जरूरी है। इस दौरान अनेक जिला अधिकारियों तथा वनकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा