नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने निर्देश दिए कि शासन की खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने दुकान में उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी श्री आशुतोष गुप्ता तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी साथ रहे।





