कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन कार्य की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 अतंर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ का उपार्जन प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में गेहूॅ उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूॅ उपार्जित किया जाए। उपार्जन केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं हों तथा किसी भी प्रकार अव्यवस्था ना हो। गेहूॅ उपर्जान के साथ ही उसका सुरक्षित भण्डारण भी सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन कार्य प्रारंभ होने का विभिन्न माध्यमों से समुचित प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, विपणन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’