कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में छात्रावासों और आश्रम का संचालन, विभागीय योजनाओं, शिष्यावृत्ति आहरण की स्थिति, छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उपस्थित छात्रावासों के अधीक्षक तथा अधीक्षिकाओं से छात्रावासों में उपलब्ध सामग्री, व्यवस्थाएं यथा पेयजल, विद्युत, सुरक्षा इंतजाम, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, छात्र-छात्राओं की संख्या तथा उनकी उपस्थिति, भोजन बनाने वालों की संख्या, स्वच्छता, कक्षों में पर्याप्त लाईटिंग, भवन में मरम्मत और सामग्री की आवश्यकता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि छात्रावासों में बेहतर शैक्षणिक परिवेश रखें। बच्चों को शिक्षा कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि वह स्वयं छात्रावासों तथा आश्रम का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिकाओं को छात्रावासों में ही निवास करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावासों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पोष्टिक भोजन मिले, यह सुनिश्चित कराएं। बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। पढ़ाई में कौन से छात्र कमजोर हैं इसकी भी जानकारी रखें। साथ ही छात्रावासों में जो भी कमी है या सामग्री नहीं है, उसकी सूची बनाएं। उन्होंने छात्रावासों में तिथिभोज का आयोजन कराने के लिए भी कहा। अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री सीपी सोनी द्वारा जिले में छात्रावासों की संख्या, विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की प्रगति आदि के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां