कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बम्होरी में मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

नसीमखान

रायसेन,
जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का कार्य चल रहा है। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गत दिवस बम्होरी में वेयर हाउस मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य का अवलोकन किया गया और किसानों से भी चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निरीक्षण के दौरान मूंग खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाई गई मूंग का अवलोकन किया। साथ ही व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूंग उपार्जन निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पंजीकृत किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए जाने के उपरांत किया जाए। उन्होंने अभी तक उपार्जित की गई मूंग की मात्रा, मूंग विक्रय हेतु प्रतिदिन आ रहे किसानों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्र में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्र व वेयर हाउस में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता ना हो। उपार्जन केन्द्र में किसान की मूंग का तौल सावधानीपूर्वक व पारदर्शिता से करें। उन्होंने अधिकारियों से मूंग उपार्जन के पश्चात् किसानों को राशि भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए भुगतान की कार्यवाही में विलम्ब
ना हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, केंद्र प्रभारी तथा उपार्जन कार्य में संलग्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप