ग्राम तलवा, छीतापंडरिया गौठान में ग्रामीणों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आय अर्जन के साथ ही स्वरोजगार का मिल रहा बेहतर प्लेटफार्म

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा अऊ बाड़ी योजना के तहत गौठान निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिकों सहित स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में नवगठित सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम तलवा, छीतापंडरिया में तीन एकड़ क्षेत्र में फैले गौठान में मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन एवं वर्मी खाद उत्पादन कर महिला स्व-सहायता समूहों के आय में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्राम तलवा, छीतापंडरिया के गौठान में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती शारदा यादव एवं हीरा बाई सहित अन्य को विभिन्न प्रकार से आय अर्जन एवं स्वरोजगार का बेहतर प्लेटफार्म मिला है। इस स्वरोजगार से समूह के आय में वृद्धि हुई और किसानों को रसायन मुक्त जैविक खाद के उपयोग का बढ़ावा मिला, जिससे जैविक खेती की ओर अग्रसर हो रहें है।

छीतापंडरिया गौठान में अमरिका बाई ने गोबर विक्रय कर 41 हजार रूपए से अधिक का किया आय प्राप्त

इस गौठन के मध्यम से सबसे अधिक गोबर विक्रेता श्रीमती अमरीका बाई के द्वारा 20 हजार 6 सौ 13 किलोग्राम गोबर विक्रय किया गया है। जिसके द्वारा उन्हें 41 हजार 2 सौ 26 रूपये का आय प्राप्त हुआ। यह उनके अकेले की आय है। उनके इस आमदानी को देखते हुये उनकी सहेली श्रीमती लक्ष्मी बाई शुक्ल ने भी गोबर 12 हजार 6 सौ 23 किलोग्राम विक्रय किया। जिससे उन्हें 25 हजार 2 सौ 46 रुपए का आय प्राप्त हुआ। इसी प्रकार श्री संतोष यादव ने भी गोबर विक्रय 10 हजार 3 सौ 88 किलोग्राम किया। जिससे उन्हें 20 हजार 7 सौ 78 रुपए का आय प्राप्त हुआ। सभी ग्रामीणजन सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से बहुत ही खुश हैं। उन्होंने शासन को गोधन न्याय योजना संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया।

जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवदुर्गा स्व सहायता समूह को ग्राम तलवा में पंचायत द्वारा राम सागर तालाब में मछली पालन कराए जाने के लिए समूह का गठन 20 मई 2018 को किया गया। समूह में कुल 10 सदस्य है। सभी सदस्य सम्मिलित होकर विविध आजीविका मूलक गतिविधि के तहत सब्जी उत्पादन व मछली पालन का कार्य कर आय अर्जित कर रहे है। गौठान में सब्जी और मुर्गी पालन का कार्य भी कर रहे है। गौठान में जुड़ने से उन्हे आजिविका गतिविधि का अवसर मिला। जिसमें प्रारंभिक निवेश 10 हजार से 84 हजार रुपए आय प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया की उनके समूह का वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रू हो जाता है। इसी प्रकार जय माँ सरस्वती महिला समूह में 10 सदस्य कार्यरत है। जिनको गौठान में जुड़ने से चारागाह, डबरी में मछली पालन एवं सब्जी उत्पादन का अवसर मिला। जिसमें प्रारंभिक निवेश 17 हजार रूपये है। समूह का उक्त आजीविका गतिविधि से अब तक प्रारंभिक तौर पर 1 लाख 5 हजार रूपये आय अर्जन हो चुका है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़