जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सुझाव, कठिनाई या अनिराकृत विषय पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचक नामावली अंतर्गत अंतिम प्रकाशन तथा वर्तमान में मतदाताओं की संख्या, निशक्तजन, युवा मतदाता, वृद्ध मतदाता, सर्विस मतदाता, ईपी रेश्यो तथा जेण्डर रश्यो से अवगत कराया।
आयोग के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ के सहयोग हेतु उपस्थित प्रतिनिधियों से समस्त 1230 मतदान केन्द्रों पर बीएलए (बूथ लेवल अभिकर्ता) की नियुक्ति कर विधानसभा क्षेत्रवार सूची उपलब्ध कराने हेतु तथा बीएलओ के सहयोग हेतु उनकी भागीदारी की अपेक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशों के पालन में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 140-उदयपुरा, 141-भोजपुर, 142-सॉची तथा 143-सिलवानी में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 10 मार्च से 13 मार्च 2025 के मध्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गई जिनमें विधानसभावार सुझाव/आपत्तियॉ प्राप्त हुई।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 140-उदयपुरा में प्राप्त सुझावविधानसभा क्षेत्र उदयपुरा में बैठक के दौरान राजनैतिक प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिये गये कि सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जाता है। आयोग द्वारा प्रत्येक ग्राम में आधार केन्द्र की तर्ज पर मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए जिन पर बीएलओ प्रतिदिन कार्यालयीन समय में उपस्थित रहे। इसी प्रकार समग्र आईडी एवं आधार कार्ड में जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो जाए उसका नाम स्वतः ऑनलाईन मतदाता सूची में दर्ज हो जाए, जिससे मतदाता का समय व काम दोनों की बचत होगी। इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम जोडने के लिये प्रतिमाह विशेष कैम्प का आयोजन किए जाने के भी सुझाव प्राप्त हुए। यह सुझाव आयोग से संबंधित होने के कारण निराकरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल की ओर भेजा जाएगा। बैठक में मतदाता सूची, राशन कार्ड तथा सभी दस्तावेजो में एक समान मकान नंबर अंकित होने का भी सुझाव प्राप्त हुआ जिसका निराकरण निराकरण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 141-भोजपुर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि महिलाओं की शादी होने पर उनके नाम काटे जाने चाहिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला उमरिया पठारी में संशोधन किये जाने का निवेदन किया गया है। इन बिन्दुओं का निराकरण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आयोग के निर्देशानुसार किया जावेगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची सांची विधानसभा क्षेत्र में बैठक के दौरान मतदान केन्द्रों के अंतर्गत घुमक्कड व अन्य पलायन करने वाले समुदाय के मतदाताओं के नाम जोडने हेतु विशेष प्रयास किये जाने का प्रस्ताव दिया गया। इसी प्रकार मतदाता सूची में डुप्लीकेट प्रविष्टि व जिन मतदाताओं के नाम अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर अंकित है उनके नाम एक मतदान केन्द्र से डिलीट किये जाने हेतु विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इन बिन्दुओं का निराकरण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143-सिलवानी सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में बैठक के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा मतदान दिवस पर नियुक्त बीएलए जो दिनभर मतदान समाप्ति तक कार्य करता है उन्हे निर्वाचन आयोग द्वारा 500 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का बिन्दु उठाया गया। इसी प्रकार प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ मतदान केन्द्र नगरीय क्षेत्र में टेकरी, उॅचाई पर है इस कारण विकलांग, अशक्त मतदाताओं को मतदान करने में कठिनाई होती है ऐसे मतदान केन्द्रों को शासकीय भवन में समतल भूमि पर स्थापित किए जाएं। बीएलए को प्रोत्साहन राशि भुगतान बिन्दु आयोग से संबंधित होने से निराकरण हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल की ओर भेजा जाएगा तथा बिन्दु क्रमांक 02 का निराकरण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इन विधानसभा स्तरीय सुझाव, कठिनाईयों के निराकरण से राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया तथा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भी सुझाव दिए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी