जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आयोजित होंगे सामूहिक विवाह कार्यक्रम

नसीम खान

रायसेन,
जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आगामी माहों में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने के संबंध में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सभी जनपद सीईओ तथा सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में माह जनवरी 2025 में दिनांक 16 एवं 24 जनवरी को, माह फरवरी 2025 में दिनांक 04 एवं 19 फरवरी को और माह मार्च 2025 में दिनांक 05 एवं 12 मार्च 2025 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह या निकाह सम्पन्न कराने वाली प्रत्येक वधु को 55 हजार रू स्वीकृत किए जाते हैं। जिसमें से 49 हजार रू वधु के एकाउंट पेयी चैक तथा शेष 06 हजार रू सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने हेतु आयोजनकर्ता निकाय को देय होगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत निर्धारित तिथियों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन हेतु नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगर पालिका या नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु जनपद पंचायत अधीकृत संस्था रहेगी। सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वर-वधु को संयुक्त रूप से निर्धारित प्रारूप में आवेदन संबंधित निकाय में प्रस्तुत करना होगा। सभी प्राप्त आवेदनों को विवाह पोर्टल पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सात दिवस पूर्व दर्ज करने की जिम्मेदारी संबंधित स्थानीय निकाय की होगी। हितग्राहियों की पात्रता की जांच हेतु ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा और नगरीय क्षेत्र में निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जांच समिति का गठन किया जाएगा जो कि पात्रता मापदण्ड को ध्यान में रखते हुए हितग्राहियों के आवेदन पत्रों की जांच कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए चयन करेगी। अधिक से अधिक कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सामूहिक विवाह/निकाह आयोजन के लिए निर्धारित तिथियों का विभिन्न माध्यमों से समुचित प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। सांची के किन्नर समुदाय ने थाना प्रभारी के…

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    नसीमखान सांचीसांची,,, क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार तड़के अज्ञात चोर एक घर के पीछे बंधी भैंस को पिकअप वाहन में भरकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार