जिले में 30 जून तक निजी नलकूप/हैण्डपम्प खनन पर प्रतिबंध

नसीमखान

रायसेन,
जिले में पेयजल एवं घरेलू प्रयोजनों के लिए आमजन को जल प्रदायगी बनाए रखने तथा जल वितरण सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रायसेन जिले को 30 जून 2025 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत नए निजी नलकूप/हैण्डपम्प खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत सम्पूर्ण रायसेन जिले में बिना सम्यक अनुमति के कोई भी निजी नलकूप/हैण्डपम्प का खनन नहीं किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए दण्डित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा नलकूप खनन अनुज्ञा जारी करने के लिए संबंधित एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के लिए अधिकृत किया गया है। यह आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों पर शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले नलकूप खनन पर लागू नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में भू-जल स्तर में गिरावट आने से पेयजल स्त्रोंतो का जल स्तर प्रभावित हो रहा है। गिरते भू-जल स्तर को ध्यान में रखते हुए तथा जिले में पेयजल एवं घरेलू प्रयोजनों के लिए जल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण रायसेन जिले में मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम-1986 के तहत सम्पूर्ण जिले को आज दिनांक से 30 जून 2025 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए अधिनियम उपबंध लागू किए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां