डकैती करने वाले 04 आरोपी सहित 04 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुकेश कुमार साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 34 साल साकिन अडभार चौकी अडभार थाना मालखरौदा जिला सक्ती छ.ग. द्वारा दिनांक 07.03.2023 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.03.2023 को ग्राम पेंड्रावन (सरसिवा) से अपने भागवत कथा टीम के साथ उमेश कुमार डडसेना के मोटर सायकल में बैठा था एवं 01 मोटर सायकल में लक्ष्मण राठौर एवं गोवर्धन केवट थे मोटर सायकल से वापस आते समय भेड़ीकोना पुल के आगे करीब रात 10.00 बजे 02 मोटर सायकल में सवार 04-04 व्यक्ति अपने मोटर सायकल को ओवर टेक कर रोककर एक लड़का मोटर सायकल को लात से धक्का मारकर हम लोगों को गिरा दिये एवं सभी एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे भागवत कथा में मिला दक्षिणा राशि 21000/ रू एवं स्वयं के खर्च हेतु रखे 6000/ रू कुल 27000/ रू एवं दो नग मोबाईल को छोटे बैंग में रखा एवं एक बैग में टीम का साजो समान, दैनिक सामाग्री को भी लूट कर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एम आर अहिरे (भा.पु.से), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा श्री बी. एस. खुटिया सर को मामले से अवगत कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने उनके कुशल मार्ग दर्शन में आरोपी 01 रितेश भारद्वाज पिता निर्भय भारद्वाज उम्र 18 साल साकिन हसौद भाठापारा थाना हसौद 02 तुलसी यादव पिता घसिया यादव उम्र 20 साल साकिन बाजार चौक हसौद 03. प्रीतम कुमार यादव पिता दिलदार यादव उम्र 20 साल साकिन धमनी थाना हसौद 04 मोहन यादव पिता रामनारायण यादव उम्र 19 साल साकिन हसौद थाना हसौद जिला सक्ती (छ0ग0) एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक को पुछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं लूट की रकम 27000 /रु रूपये में से 8000/रुपये एवं 02 नग मोबाईल को पेश करने पर जप्त कर आज दिनांक 08.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल, सउनि जे०के वर्मा, प्र0 आर0 अश्वनी सिदार, प्र०आर० पुरन लाल कैवर्त प्र0आर0 अनूप खलखो, आर० मिरीश साहू, घनश्याम टडन, घनश्याम पाण्डेय, बृजमोहन नेताम, संदीप सोनंत दिगम्बर साहू, महेन्द्र महेश्वरी, मनोज कोशले, विनोद कटकवार, जयपाल कंवर, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, जयप्रकाश गबेल, रणजीत जागड़े का विशेष योगदान रहा है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़