डभरा मुख्य मार्ग से हटाया गया बेजा कब्जा

सड़क निर्माण एवम चौड़ीकारण में बाधा बने थे बेजा कब्जा

नगर सौंदर्यीकरण,बढ़ते यातायात के लिए जरूरी था चौड़ीकरण

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
रविवार सुबह से डभरा मुख्य मार्ग पर बेजा कब्जा हटाया गया है, जेसीबी से दर्जनों मकान एवं दुकान को जमींदोज किया गया है। पूर्व सूचना के बावजूद बेजा कब्जा धारी शासकीय जमीन पर कब्जा करके जमे हुए थे, पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाए जा रहे सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए बेजा कब्जा बाधा बन रहा था।
डभरा नगर में रविवार सुबह बेजा कब्जा हटाओ अभियान चलाया गया है, जिसके तहत खरसिया डभरा चंद्रपुर मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए सड़क के अंतर्गत आने वाले बेजा कब्जा में बने हुए दुकान और मकान को जेसीबी से तोड़ा गया है। इस मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई से पूर्व बेजा कब्जा धारियों को सूचना दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा बेजा कब्जा नहीं हटाया गया था, वही मुख्य सड़क के दोनों ओर 40 फीट अंतर्गत आने वाले दुकान मकान एवं अन्य कब्जा को हटाया गया कुछ एक मामलों में प्रशासन के अधिकारियों को वाद विवाद का सामना करना पड़ा, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे इस अभियान में जन समर्थन होने के कारण बेजा कब्जा धारियों को भी आखिरकार अपना कब्जा छोड़ना पड़ा है। डभरा थाना चौक से चंद्रपुर नए बस स्टैंड की ओर मकान एवं दुकान कांप्लेक्स को हटाया गया है, इस दौरान कुछ व्यापारी अपने दुकान के सामान रखे हुए थे उन्हें हटाने का मौका देते हुए दुकान को जमींदोज किया गया है।
आपको बता दें की सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण के लिए कब्जा हटाया गया है। प्रशासन द्वारा बेजा कब्जा हटाए जाने के बाद कब्जा धारी खुद से अपना कब्जा हटाते भी देखे गए।
*बीच सड़क से 40फीट दोनो ओर होगा निर्माण*
लोक निर्माण विभाग द्वारा बीच सड़क के दोनो ओर 40-40फीट निर्माण होना है,जिसमें बीच में डिवाइडर, 7 मीटर सीसी रोड ,फुटपाथ,नाली निर्माण होंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को अपना जमीन खाली करवाना जरूरी था। नगर में विकास एवम सौंदर्यीकरण के लिए बेजा कब्जा हटाया गया है।
*सूचना के बावजूद नहीं हटाया गया था कब्जा*
सड़क निर्माण का कार्य पिछले कई महीने से जारी है,पूर्व लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क के बीच से 40फीट की दूरी को नापकर व्यापारी एवम कब्जाधारी लोगों को बताकर चिन्हांकित कर दिया गया था,पर इसके बावजूद भी कब्जाधारी जमे हुए थे। समझाइस के बाद कब्जा नहीं हटाए जाने से आज तोड़फोड़ की कार्यवाई की गई है।

*प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रहे मुस्तैद*
सुबह से ही डभरा एसडीएम,तहसीलदार,थाना प्रभारी,पटवारी,कोटवार एवम पुलिस विभाग के जवान मुस्तैद रहे,इसके अलावा एहतिहातन के तौर पर महिला कर्मचारी भी डटे रहे। प्रशासन तकरार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी,लेकिन किसी तरह की विवाद की स्थिति नहीं बनी।

*क्या कहते हैं अधिकारी*
*दिव्या अग्रवाल एसडीएम डभरा* का कहना है की बेजा कब्जा के कारण निर्माण में बाधा आ रही थी,एवम चौड़ीकरण के कारण बेजा कब्जा हटाया जाना जरूरी था,इससे पूर्व भी ट्रक पलट गए थे,जिसके लिए सड़क चौड़ा करना पड़ा।
*राकेश द्विवेदी एसडीओ पिडब्ल्यू डी* विभाग के अनुसार से सड़क के एक ओर निर्माण होने से दूसरे तरफ यातायात बाधित होता था,साथ ही चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल भी सिफ्ट करना जरूरी है,इसके लिए जगह खाली कराया गया है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़