दुर्गावती अग्रवाल एवं पुंज प्रकाश पन्या को सूर्य नमस्कार दिवस पर किया गया सम्मानित

करन गुप्ता डिंडोरी
डिंडौरी : 12 जनवरी 2024
सोमवार एवं मगंलवार को सिवनी पेंच अभ्यारण्य में प्रदेश स्तर पर जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों की मोंगली क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में पर्यावरण सरंक्षण की भावना विकसित करना एवं जंगली जानवरों के प्रति प्रेम की सहानुभूति जाग्रत करना है। पेंच अभ्यारण्य में प्रदेश के सभी जिलों की बेस्ट टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमे डिंडोरी जिले ने सफलता प्राप्त करते हुए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिंडोरी जिले में सीनियर वर्ग का प्रतिनिधित्व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के विद्यार्थी सुश्री दुर्गावती अग्रवाल एवं पुंज प्रकाश पन्या कक्षा 12वीं गणित संकाय ने किया। विद्यार्थियों ने मोगली क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिला नाम रोशन किया है। जिस पर आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जन्म दिवस पर सूर्य नमस्कार का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देते हुए 5 हजार रूपये व सांसद प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र राजपूत ने 5 हजार एक सौ रूपये देने के की घोषणा की। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल ने बच्चों को प्रमाण पत्र देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्री एस के द्विवेदी एवं स्टॉफ ने बच्चों को आगे बढने की शुभकामनाएं दी।

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक