धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति, प्रशासन ने कराया मौका निरीक्षणशिवसेना पदाधिकारियों ने सौंपा था आवेदन, दोनों पक्षों पर 107-116 की कार्रवाई

नसीम खान
सांची,,,नगर में एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद की स्थिति के संबंध में शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन को आवेदन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में धार्मिक स्थल निर्माण के दौरान समीप स्थित मकान एवं दुकान के आवागमन मार्ग के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि धार्मिक आस्था से जुड़े निर्माण को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो तथा मौके की वास्तविक स्थिति का प्रशासन द्वारा निरीक्षण कराया जाए। साथ ही निर्माण स्थल, चबूतरे की स्थिति तथा संबंधित मकान-दुकान के आवागमन मार्ग का परीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद उनके द्वारा एवं अतिरिक्त तहसीलदार सुरेश सिंह द्वारा विवादित स्थल का मौका निरीक्षण किया गया है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। गणेशोत्सव पर्व को देखते हुए मौके पर किसी प्रकार का नया निर्माण नहीं करने तथा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 107-116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण कर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के बाद फिलहाल मामले में किसी नए निर्माण को रोक दिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है।
फिलहाल प्रशासन की निगरानी में यथास्थिति कायम रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे गणेशोत्सव पर्व के दौरान किसी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो।

  • editornaseem

    Related Posts

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता खत्म, खेती से बढ़ी आय; परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

    नसीम खानसांची,, वर्षों से जिस जमीन पर खेती कर परिवार का गुजर-बसर करने वाले ग्राम रतनपुर निवासी रूपबसंत आदिवासी के जीवन में वन अधिकार पट्टा मिलने के बाद बड़ा बदलाव…

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    नसीम खान रायसेन, मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति, प्रशासन ने कराया मौका निरीक्षणशिवसेना पदाधिकारियों ने सौंपा था आवेदन, दोनों पक्षों पर 107-116 की कार्रवाई

    धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति, प्रशासन ने कराया मौका निरीक्षणशिवसेना पदाधिकारियों ने सौंपा था आवेदन, दोनों पक्षों पर 107-116 की कार्रवाई

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता खत्म, खेती से बढ़ी आय; परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता खत्म, खेती से बढ़ी आय; परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल