नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी रहे उपस्थित

नसीम खान सांची
सांची,,,, मंगलवार देर शाम स्थानीय उद्यान में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री Dr. Prabhuram Choudhary ने विशेष रूप से उपस्थित होकर श्री रेवाराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षदगण एवं पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर वासियों ने भी उनका फूलमालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने कहा कि पप्पू रेवाराम ने समाजसेवा एवं नगर विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी सांची के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। अंत में डॉ. चौधरी ने उन्हें केक खिलाकर शुभकामनाएं प्रदान कीं।
जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की शुभकामनाओं के बीच आयोजित यह समारोह सामाजिक सौहार्द का आकर्षक उदाहरण बना।

  • editornaseem

    Related Posts

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    नसीम खानसांची,,, दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले…

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    नसीम खानसांची,,,,विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची में इन दिनों इंटरनेट और नेटवर्किंग सेवा बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक