नगर परिषद कार्यालय नशैले कर्मचारियों के हवाले।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो शासन प्रशासन नशा करने तथा धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने लगातार प्रयास रत है परन्तु नगर के एक शासकीय कार्यालय ऐसा भी है जहां कर्मचारियों की रात में देख-रेख के लिए तैनाती की जाती है परन्तु वह नशे में धुत्त होकर स्वयं का होशहवास को बैठते हैं तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है सरकारी संपत्ति की कैसे रखवाली की जाती होगी।
जानकारी के अनुसार नगर वैसे तो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां इस स्थल के विकास करने का बीड़ा नगर परिषद को अस्तित्व में लाकर किया गया था परन्तु यहां नगर परिषद के हाल बेहाल बने हुए हैं तथा यहां करोड़ों रुपए की शासकीय संपत्ति जिसमें वाहनों सहित अन्य सामग्री रहती है पडी रहती है इस कार्यालय में रात में चौकीदार की ड्यूटी लगाई जाती है जिससे इस संपत्ति की रखवाली हो सके परन्तु यहां तैनात करने वाले यह भूल जाते हैं कि जिसकी तैनाती की जाती है वह कर्मचारी नशे का आदि रहता है जिसको अपनी सुध नहीं रहती तब वह सरकारी संपत्ति की रक्षा कैसे कर सकेगा ऐसा ही मामला विगत दिनों देखने को मिला जब रात ड्यूटी करने वाले कर्मचारी नशे में धुत्त होकर सड़कों पर पडा रहा तथा दफ्तर के खुलने का समय आ गया परन्तु उसका नशा नहीं उतर सका तथा लोग उसे कर्मचारी को उठाते दिखाई दिये ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों पर अधिकारियों की पकड़ पूरी तरह ढीली पड़ चुकी है । हालांकि इस मामले को जब सीएमओ हरीश सोनी के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने उक्त कर्मचारी की क्लास लेते हुए उसको चेतावनी दे डाली कि भविष्य में ऐसी घटना घटती है तो कडी कार्रवाई की जायेगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर