नगर परिषद ने घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की।

नसीमखान
सांची — आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद ने आज घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों को जागरूक करते हुए तिरंगे का वितरण किया और हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
अभियान की शुरुआत में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सुनील जैन, पार्षद अमित जोशी, विवेक तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री रेवाराम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में पार्षद घर-घर तिरंगा पहुंचाएं और सुनिश्चित करें कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाए, जिससे देशभक्ति की भावना जागृत हो और स्वतंत्रता का महत्व जन-जन तक पहुंचे।
उपाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि यह अभियान नागरिकों को जागरूक करने का एक प्रयास है, ताकि स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा सके। पार्षद विवेक तिवारी ने बताया कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हैं और पूरा नगर तिरंगामय हो जाएगा।
इसी क्रम में, पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने जनपद पंचायत में बैठक कर प्रत्येक पंचायत में अभियान को तेज़ी से चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तिरंगा रैली भी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेंद्र सिंह बघेल, नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, वरिष्ठ नेता दातार सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी भवन रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जाएंगे और नगर भर में उत्सव का माहौल रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप