नगर में निर्माणाधीन नाले निर्माण की सर्विस रोड पर डली मिट्टी से दुर्घटना की संभावना बढी ।

नसीमखान
सांची ,,
भीषण गर्मी से कुछ राहत देने वाली बेमौसम बारिश अब सांची नगर के लिए एक नई मुसीबत बन गई है। नाले निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड पर फैली मिट्टी बारिश के कारण फिसलन का कारण बन रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
नगर के प्रमुख इलाकों में चल रहे नाले निर्माण की खुदाई से निकली मिट्टी को अनुचित तरीके से सर्विस रोडों पर ही फैला दिया गया है। परिणामस्वरूप, बारिश के दौरान ये सड़कें कीचड़ से लथपथ हो जाती हैं, जिससे दुपहिया व चार पहिया वाहनों का चलना बेहद मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस स्थिति की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। नगर प्रशासन की उदासीनता विश्वविख्यात ऐतिहासिक स्थल सांची की छवि को धूमिल कर रही है।
लोगों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई तो सर्विस रोड की मिट्टी बहकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पहुंच सकती है, जिससे बड़े पैमाने पर हादसे हो सकते हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी इस संभावित खतरे से बेखबर नजर आ रहा है।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सर्विस रोड से मिट्टी हटाई जाए और नाले निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाली मिट्टी के निपटान के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्था की जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप