निर्धारित मापदण्डों तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराएं- संभागायुक्त श्री सिंह

नसीमखान


राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालय ना आना पड़े- संभागायुक्त श्री सिंह
रायसेन में संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय तथा निर्माणधीन सांदीपनी विद्यालय भवन का किया निरीक्षण

रायसेन,
भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह द्वारा गुरूवार को रायसेन में निर्माणाधीन शासकीय सांदीपनी विद्यालय के निर्माणाधीन भवन तथा तहसील कार्यालय रायसेन का निरीक्षण किया गया। सांदीपनी विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी से निर्माणाधीन विद्यालय भवन के संबंध में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने निर्माण कार्य के बारे में अवगत कराया।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारी से सांदीपनी विद्यालय भवन में निर्मित किए जा रहे सभी ब्लॉक, कक्षों, हॉल, कॉरीडोर, प्रयोगशाला आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य से संबंधित तय मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त को निर्माण एजेंसी ने बताया कि अगस्त माह तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के ड्राइंग प्लान का भी अवलोकन किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक से विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी ली।

राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालय ना आना पड़े- संभागायुक्त श्री सिंह भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने रायसेन में तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराकृत हो चुके राजस्व प्रकरणों की फाईलें खुलवाकर उनका अवलोकन किया और आदेशों के पालन के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पारित आदेशों को पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज किए जाने तथा राजस्व संबंधी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा तहसीलदार न्यायालय की कार्यवाही के अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर रायसेन तहसीलदार से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण की जानकारी तथा पारित आदेश की जानकारी ऑनलाईन दर्ज किए जाने की भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्य समय सीमा में निराकृत किए जाएं, जिससे कि आमजन को परेशान ना होना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    नसीम खानसांची,,, ऐतिहासिक स्थल सांची मे 28-29 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले सांची महोत्सव को लेकर गेटवे रिट्रीट मे कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा