पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

नसीमखान सांची
सांची ,,,
सरकार जहां एक ओर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला राजस्व क्षेत्र के पटवारी हल्का क्रमांक 20, ग्राम सरचंपा का है, जहां पटवारी की अनुपस्थिति से कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त हल्के के पटवारी नारायण जाटव लंबे समय से क्षेत्र में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्राम के पूर्व सरपंच इनामुल्ला खान एवं निजाम खान ने बताया कि पटवारी की गैरमौजूदगी से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।
ग्रामीणों ने जब तहसील कार्यालय में जानकारी ली, तो पता चला कि पटवारी अवकाश पर हैं और उनके स्थान पर तखत सिंह शाक्य को प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, जब ग्रामीणों ने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार का प्रभार होने से इनकार कर दिया। इस स्थिति के चलते पूरे हल्के में राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
इधर, फसलों की कटाई का समय नजदीक होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो पटवारी की अनुपस्थिति के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने बताया कि संबंधित पटवारी मेडिकल अवकाश पर हैं, जिससे हल्का वर्तमान में रिक्त है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अन्य पटवारी को प्रभार सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।
पटवारी की अनुपस्थिति ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है, अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक हालात सुधारते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार