बेरोजगारी भत्ता योजना : नवगठित सक्ती जिले के 3295 हितग्राहियों के खाते में द्वितीय किस्त की 82 लाख रुपए से अधिक की राशि हुई अंतरित

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

  मुुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय रायपुर से 31 मई को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों के खाते में दूसरी किस्त 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए की राशि का अंतरण किया गया। इसी क्रम में नवगठित सक्ती जिले के तीन हजार दो सौ पंचानबे हितग्राहियों के खाते में दूसरी किस्त की 82 लाख 37 हजार पांच सौ रुपए की राशि अंतरित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर के कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के साथ ही विभिन्न जिलों के लाभार्थी युवक-युवतियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होने लाभार्थियों के नाम, पता, योग्यता, पारिवारिक स्थिति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उनके भविष्य की योजना आदि के बारे में जानकारी ली और उन्हे बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, इसके माध्यम से वे आगे की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ बेरोजगारी भत्ता देना ही नहीं बल्कि कौशल एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उनका प्लेसमेंट करना है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही शामिल हुये।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर