नसीम खान
सांची। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध नगरी सांची में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बौद्ध वार्षिकोत्सव 28 एवं 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बौद्ध वार्षिकोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी एवं पर्यटक शामिल होते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
वार्षिकोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बौद्ध वार्षिकोत्सव का ऐतिहासिक महत्व
सांची में आयोजित होने वाला बौद्ध वार्षिकोत्सव धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। महाबोधि सोसायटी द्वारा आयोजित इस समारोह में बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध के सिद्धांतों और उनके संदेशों को स्मरण करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सांची का नाम काकणाय था।
सांची प्राचीन काल में काकणाय नाम से जाना जाता था। यह स्थान बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक स्मारकों और स्थापत्य कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां स्थित स्तूपों का निर्माण सम्राट अशोक के काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता के अनुसार सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए स्तूपों का निर्माण कराया था। समय के साथ इन स्मारकों का विस्तार और विकास होता रहा।
फिर हुई स्तूपों की खोज
सांची के स्तूपों की खोज और संरक्षण का इतिहास भी काफी महत्वपूर्ण है। वर्ष 1712 से 1919 के बीच विभिन्न विद्वानों और पुरातत्वविदों ने इन स्तूपों की खोज, उत्खनन और संरक्षण की दिशा में कार्य किया। स्तूपों के आसपास मिले अवशेषों और पुरातात्विक सामग्री ने बौद्ध इतिहास की अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां सामने रखीं। इन प्रयासों के बाद सांची के ऐतिहासिक महत्व को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
कलाकृतियों को विदेश ले जाने की योजना
सांची में प्राप्त बौद्ध अवशेषों और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री को लेकर समय-समय पर विभिन्न योजनाएं बनाई गईं। पुराने अभिलेखों में बौद्ध कला और कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख मिलता है। इन प्रयासों ने सांची को बौद्ध संस्कृति और विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में योगदान दिया।
सांची आज भी भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेशों को दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है। यहां आयोजित होने वाला बौद्ध वार्षिकोत्सव इसी गौरवशाली विरासत को जीवंत रखने का माध्यम है। इस उत्सव में सुरक्षित रखी गई भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों को बोद्ध मंदिर से जिला प्रशासन की उपस्थिति में सम्मान जनक रूप से बाहर लाया जाता हैं तथा पुजा अर्चना के बाद उन्हें बोद्ध मंदिर में जनता के दर्शनार्थ कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाता है तथा पवित्र अस्थियों को कडे पहरे मे स्तूपों की परिक्रमा भी कराईं जाती हैं बडी संख्या में देशविदेश से लोगों का आना जाना शुरू हो जाता हैं इस वार्षिकोत्सव मे अनेक सामाजिक संगठन यहां आने वाले लोगों के भोजन पानी नाश्ते की निशुल्क व्यवस्था करते हैं ।
इस वार्षिकोत्सव मे दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ तत्कालीन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के प्रयास से शुरू हुआ
बताया जाता हैं इस स्थल पर वार्षिकोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए तत्कालीन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मी कांत शर्मा के प्रयास सै सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया तब से लगातार महाबोधि सोसायटी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जाता है ।इस कार्यक्रम के अवसर पर महाबोधि सोसायटी द्वारा नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं तथा सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पहले से ही अपनी सुरक्षा की तैयारियों में जुट जाता है तथा नगर परिषद प्रशासन पेयजल साफसफाई सहित दुकानदारो को स्थान उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जुट जाते है इस अवसर पर पुरातत्व विभाग भी अपनी व्यवस्था में जुटा रहता है ।इस वार्षिकोत्सव मे जापान से श्री लंका महाबोधि सोसायटी के प्रमुख बिहाराधिपति वानगल उपतिस्सनायक थैरो भी विशेष रूप से सांची पहुंच चुके है तथा सांची महाबोधि सोसायटी के मुख्य प्रभारी वानगल विमलतिस्स नायक थैरो तैयारी की पूरी कमान सम्हाले हुए हैं ।





