मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर।विधायक निधि से उपलब्ध टैंकरों का आखिरकार हुआ वितरणजलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को मिली राहत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पहल

नसीम खान सांची
सांची,,,भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जलसंकट के बीच आखिरकार जनपद पंचायत सांची परिसर में लंबे समय से खड़े पानी के टैंकर संबंधित ग्राम पंचायतों को वितरित कर दिए गए। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से ये टैंकर उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन जनपद पंचायत स्तर पर लापरवाही के चलते उनका वितरण लंबे समय तक अटका रहा।
जानकारी के अनुसार सांची जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली 83 ग्राम पंचायतों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट गहराने लगा था। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विभिन्न पंचायतों के लिए लगभग 15 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण टैंकर जनपद पंचायत परिसर में ही खड़े रहे और वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
मामले को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को आनन-फानन में टैंकर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हितग्राही ग्राम पंचायतों को टैंकर सौंपे गए। कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के सौजन्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और क्षेत्र में कहीं भी पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।
भीषण गर्मी के बीच टैंकर वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही भी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार