मजदूर दिवस पर सॉची में श्रमिकों को किया गया जागरूक

नसीमखान

रायसेन,
मजदूर दिवस के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की भोपाल इकाई द्वारा पर्यटन नगरी सॉची में कार्यरत श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं। उल्लेखनीय है कि सॉची में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जलप्रदाय व सीवरेज परियोजना का कार्य प्रगति पर है।
जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों, कार्यस्थल पर सावधानी, आपदा प्रबंधन, एवं श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें हेल्थ चेकअप कैंप, पेयजल सुविधा, और स्वच्छता के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों ने भी श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ.अमित कुल्हार ने किया और उपयंत्री सुश्री मेघना विजयवर्गीय, फील्ड इंजीनियर आकाश श्रीवास्तव व आशीष सिंह ने सहयोग किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    अंकित जोशी |Live khabar india आज के दौर में सोशल मीडिया जहां किसी को रातों-रात लोकप्रिय बना सकता है, वहीं कुछ ही घंटों में किसी की छवि को नुकसान भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO