मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाएं- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान
कलेक्टर ने नवीन मतदाताओं को प्रदान किए इपिक कार्ड
कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

रायसेन, 25 जनवरी 2024
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द दुबे द्वारा मॉ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना है। इस वर्ष निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ निर्धारित की गई है।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, सशक्त बनाएं। मतदाता सूची जितनी अधिक शुद्ध और अद्यतन होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही नागरिक अपना, परिजनों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। सशक्त लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता होता है। संविधान में प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान करने का अधिकार मिला है, इसके लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं। अब नवीन मतदाता वर्ष में चार बार 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब मतदाता स्वयं ऑनलाईन नाम जुड़वाने, संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि इस वर्ष हुए विधानसभा निर्वाचन में जिले में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इसमें निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पत्रकार साथियों, सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न महिला कर्मचारियों का विशेष रूप से उल्लेख किया। विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हेतु जिले में स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई, जिनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी हुआ। जिसके परिणामस्वरूप मतदाता जागरूकता बढ़ी और जिले में पहली बार 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही मतदान की सुविधा दी गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ तथा स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वीप अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई, जिसके परिणाम स्वरूप मतदाताओं में अपने मताधिकार और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता आई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के उद्देश्य और निर्वाचन गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में एएसपी श्री कमलेश कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई।

नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड वितरित, शासकीय सेवक हुए सम्मानितकार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा नवीन मतदाता कु. आकांक्षा ठाकुर, कु. रूचि कुशवाह, गुलशन पटेल, विकास जाटव, रोहित लोधी सहित अन्य नवीन मतदाताओं को इपिका कार्ड प्रदान किए गए तथा मतदाता जागरूकता बैच लगाए गए। इनके अतिरिक्त महिला मतदाता श्रीमती रानू राजपूत, स्वीप आइकॉन और थर्ड जेण्डर मतदाता सुश्री पलक, वरिष्ठ मतदाता श्री श्यामसुंदर सक्सेना तथा श्री पीएन साहू, दिव्यांग मतदाता श्री कमल झारिया और युवा मतदाता कु. महक मालवीय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, बीएलओ तथा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

मतदाताओं को दिलाई गई शपथकार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और मतदाता उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़