मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मरखेड़ा टप्पा में शिविर सम्पन्ननवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद सीएम हेल्पलाईन और लोक सेवा गारंटी प्रकरणों का हुआ निराकरणग्रामीणों को स्वामित्व सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ किए वितरित

नसीम खान

रायसेन,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने भी सहभागिता की।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह अभियान आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यहां अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए आवेदन करें। किसानों द्वारा बिजली की समस्या से अवगत कराने पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों तक तय सीमा में बिजली मिलनी चाहिए। इसी प्रकार कृषि विभाग के एसडीओ को निर्देशित किया कि किसानों को व्हाट्सएप के माध्यम से ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित प्रकरणों का एक दिवस के भीतर निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

शिविर में अनुपस्थित रहने, विलम्ब से पहुंचने पर एससीएन के निर्देशकलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अनुपस्थित रहने/विलम्ब से पहुंचने पर कार्यपालन यंत्री पीएचई, एलडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत विभाग के एसई को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की पहल ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपना ब्लड प्रेशर चेक कराकर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीणों को वितरित की रजिस्ट्रींमरखेड़ा टप्पा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा ग्रामीणों को स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री/दस्तावेज प्रदान किए गए। इसके साथ ही किसानों को कृषि यंत्र और उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अनेक विभागों के जिला और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    नसीम खान रायसेन,कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से…

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के मरखेड़ा टप्पा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया