रायसेन में जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस का आयोजन

नसीम खान

पुलिस बैंड द्वारा दी गई देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति

रायसेन,
रायसेन स्थित महामाया चौक पर जनकल्याण पर्व एवं भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित विजय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के बैंड द्वारा धीमी चाल धुन, तेज चाल धुन, देशभक्ति गीतों की धुन तथा अंत में राष्ट्रगान की धुन की प्रस्तुति दी गई। इस जनकल्याण शिविर तथा विजय दिवस कार्यक्रम का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे सहित अन्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा आमजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जन-जन तक पहुंचाई गईं हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण रायसेन जिले में जनकल्याण पर्व तथा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिविर लगाकर सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का नागरिकों को पात्रतानुसार हितलाभ वितरण किया जा रहा है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आज विजय दिवस भी है। वर्ष 1971 में हमारे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। वर्ष 1971 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग उत्पन्न करने वाला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में पुलिस बैंड नहीं था, वहां पुलिस बैंड शुरू किया गया है। हमारे जिले में भी पुलिस बैंड है जिसमें शामिल पुलिसकर्मियों द्वारा देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी जाती है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने कहा कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश के पराक्रमी और साहसी सैनिक जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले सैनिक राष्ट्र का गौरव होते हैं। इस अवसर पर एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम, एसडीओपी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। सांची के किन्नर समुदाय ने थाना प्रभारी के…

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    नसीमखान सांचीसांची,,, क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार तड़के अज्ञात चोर एक घर के पीछे बंधी भैंस को पिकअप वाहन में भरकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार