रेलवे ओवरब्रिज पर गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतराओवरब्रिज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जिम्मेदार खामोश।

नसीमखान सांची
सांची,, नगरवासियों और आसपास के 50 से अधिक गाँवों की मुख्य आवाजाही वाले गुलगांव रेलवे ओवरब्रिज की हालत लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है। ओवरब्रिज बनकर चालू हुए ज्यादा समय नहीं बीता कि सड़क के बीचोंबीच कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से सरिया तक बाहर झांकने लगी है, जिससे दुपहिया और चारपहिया वाहनों को कभी भी दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है।
यह ओवरब्रिज किसानों, आमजन, स्कूली छात्रों व उदयगिरि आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख मार्ग है। रात के अंधेरे में गड्ढों को देख पाना मुश्किल होता है, जिसके कारण वाहन चालक हर पल जोखिम में सफर करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या बताने के बावजूद न तो रेलवे प्रशासन और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाया गया। लोगों को आशंका है कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार तो नहीं किया जा रहा।
उचेर ग्राम के सरपंच अरविंद सिंह के अनुसार ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं, जबकि पूर्व सरपंच बाबूलाल और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया तो हालात गंभीर हो सकते हैं। किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना तक चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
गुलगांव निवासी एवं उचेर निवासी अंकेश साहू ने बताया कि ब्रिज पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती है, ऐसे में सरिया उभरने के कारण कभी भी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में विपक्ष की अगली रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण